संभागीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता का होगा आयोजन: श्रम मंत्री पटेल

जबलपुर में सर्वसुविधायुक्त नवीन आदर्श श्रम कल्याण केन्द्र बनेगा
श्रम कल्याण मंडल के संचालक मंडल की 63वीं बोर्ड बैठक संपन्न

भोपाल 
श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि सभी संभागों में श्रमिक खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। खेल प्रतियोगिताएं 25 सितम्बर से 2 अक्टूबर के बीच होंगी। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि ग्वालियर संभाग में 3 दिवसीय और अन्य संभागों में एक दिवसीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। मंत्री श्री पटेल ने मध्यप्रदेश श्रम कल्याण मंडल के संचालक मण्डल की 63वीं बोर्ड बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की अपेक्षा के अनुसार प्रदेश में श्रम कानूनों में आवश्यक संसोधन किये गये हैं। इनका लाभ सभी वर्ग के श्रमिकों को मिलेगा।

बैठक में राज्य सफाई आयोग के अध्यक्ष श्री प्रताप करोसिया, श्रम सचिव, श्री रघुराज रामचंद्रन, मंडल के कल्याण आयुक्त, श्री बसंत कुर्रे, ई.एस.आई.सी. के क्षेत्रीय निदेशक श्री डी.डी. सुदर्शन, कर्मचारी राज्य बीमा सेवाऐं, इंदौर के संचालक डॉ. सी.एस. जायसवाल एवं संचालक मंडल के सदस्य उपस्थित थे। बैठक का संचालन श्री आर.पी. मिश्र, सहायक कल्याण आयुक्त ने किया। 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…