एमडी ड्रग्स केस में फरार तस्कर का भाई शाकिर गिरफ्तार, साजिश में था हाथ

भोपाल 

भोपाल में एमडी ड्रग्स तस्करों के खिलाफ की जा रही भोपाल पुलिस की कार्रवाई में शुक्रवार को एक और तस्कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अपने बड़े भाई और एमडी ड्रग्स तस्कर सनव्बर को छिपाने, उसे फरार कराने और आपराधिक षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप है। पुलिस सनव्बर की तलाश कर ही रही थी कि शाकिर मिल गया। शकीर भी एनडीपीएस एक्ट में अरेस्ट हुआ है।

यासीन मछली गिरोह से जुड़ा
भोपाल क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के अनुसार एमडी ड्रग्स तस्कर सनव्बर सोनिया कॉलोनी ऐशबाग का रहने वाला है। यासीन मछली गिरोह से जुड़ा हुआ है। यासीन मछली और अन्य तस्करों के खिलाफ जब कार्रवाई की गई तो सनव्वर फरार हो गया। सनव्बर को भोपाल से फरार कराने में उसके छोटे भाई शाकिर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 

भागने में मदद करने में शामिल
शाकिर भी तस्कर गिरोहस से जुड़ा हुआ है। सनव्बर को भोपाल में छिपाने, भागने में मदद करने में शामिल शाकिर को शुक्रवार को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर भोपाल जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…