उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विदिशा के देहदानी समाजसेवी अरविंद कुमार जैन को दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विदिशा के देहदानी समाजसेवी अरविंद कुमार जैन को दी श्रद्धांजलि

अरविंद की पार्थिव देह को गार्ड ऑफ़ ऑनर देकर दी गई विदाई

अरविंद जैन का अमूल्य योगदान सम्पूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्रोत

भोपाल 

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने विदिशा के देहदानी समाजसेवी दिवंगत अरविंद कुमार जैन को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि “अंगदान, जीवनदान है” और जैन का यह अमूल्य योगदान सम्पूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। जैन का शनिवार को भोपाल के सेज अपोलो अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह एंबुलेंस द्वारा विदिशा मेडिकल कॉलेज पहुंचाई गई, जहां राजकीय सम्मान के साथ ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देकर उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

उल्लेखनीय है कि मूलतः विदिशा निवासी जैन पिछले चार दशकों से सिरोंज में रह रहे थे। वे सामाजिक, धार्मिक व मानवीय कार्यों में निरंतर सक्रिय रहे। इसके अलावा वे योग क्लब के प्रारंभिक सदस्यों में शामिल थे और स्वस्थ जीवनशैली के समर्थक थे। उन्होंने 22 अक्टूबर 2017 को सार्वजनिक कार्यक्रम में देहदान की शपथ ली थी। इस अवसर पर उनकी पत्नी श्रीमती शाशि जैन और पुत्र अंशुल जैन ने भी देहदान की वसीयत लिखी थी।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…