डीह बाबा में 18.81 लाख से निर्मित यात्री प्रतीक्षालय का विधायक एवं महापौर ने किया लोकापर्ण

 सिंगरौली 
सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह एवं नगर पलिक निगम सिंगरौली की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल के मुख्य अतिथि एवं नगर पालिक निगम सिंगरौली के अध्यक्ष देवेश पाण्डेय के विशिष्ट अतिथि में वार्ड क्रमांक 42 डीह बाबा के पास 18.81 लाख की लागत से नव निर्मित यात्री प्रतीक्षालय का विधिवत पूजा अर्चना कर लोकापर्ण किया गया। लोकापर्ण समारोह की अध्यक्षता वार्ड पार्षद श्री संतोष शाह ने की। 
इस अवसर पर उपस्थित वार्ड के नागरिको को संबोधित करते हुयें विधायक श्री शाह ने कहा कि डीह बाबा में यात्री प्रतीक्षलय का निर्माण होने से यहा आने वाले लोग गर्मी एवं बारिस में अपना बचाव कर सकेगे। साथ ही यहा होने वाले धार्मिक अनुष्ठानो में भी यह यात्री प्रतीक्षलय सहायक होगा। अब गर्मी बारिस के दिनो में बिना किसी व्यवधान के सभी कार्य सम्पन्न होगे। साथ ही विधायक ने कहा कि नगर निगम विकास हम सब एक होकर कार्य कर रहे अब वह दिन दूर नही जब सिंगरौली प्रदेश के एवं देश के पटल अपनी अलग छाप छोड़ेगा।
 समारोह में उपस्थित वार्ड वासियो को संबोधित करते हुयें महापौर श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि निगम के सभी वार्डो के समुचित विकास कार्य कराये जा रहो आज आप लोगो को यात्री प्रतीक्षलय की सौगात मिली है मै इसके लिए सभी को बधाई देती हू। महापौर ने कहा कि हर एक वार्ड में वहा की जरूरतो को दृष्टिगत रखते हुयें कार्य कराये जा रहे वार्ड क्रमांक 42 में भी मूलभूत सुविधाओ को बढ़ाने के लिए आगे भी आवश्यकता अनुसार विकास कार्य कराये जायेगे। इस अवसर बड़ी सख्या में वार्डवासियो सहित निगम संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…