अगस्त के दूसरे पखवाड़े में शहर में झमाझम बारिश का नजारा, 15 अगस्त को भी तरबतर होगा शहर

इंदौर
अगस्त के दूसरे पखवाड़े में शहर में झमाझम बारिश का नजारा दिखाई दिया। इस मानसून सीजन में पहली बार गुरूवार को शहर में बारिश की तेज बौछारे पड़ी। बुधवार रात 3 बजे से बारिश का दौर जो शुरू हुआ वो गुरुवार को दिनभर रूक-रूक कर जारी रहा। इंदौर में इस मानसून सीजन में अब तक 341.3 मिमी बारिश दर्ज हुई है। 15 अगस्त को भी शहर में भारी बारिश होने के आसार है।

रीगल स्थित मप्र प्रदूषण नियंत्रण के वेदर स्टेशन पर गुरुवार शाम 7 बजे तक पिछले 24 घंटे में 57.5 मिमी व एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर शाम 5.30 बजे तक 45.1 मिमी बारिश दर्ज हुई। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार को शहर में भारी बारिश होगी। उसके बाद 16 से 18 अगस्त तक शहर में हल्की बारिश होने की संभावना है।
  
    बीकानेर, वनस्थली ,गुना, दमोह, बिलासुपर, कलींगापट्टम से पश्चिम मध्यम बंगाल की खाड़ी तक जा रही द्रोणिका।
    कच्छ व उससे लगे अरब सागर पर 1.3 से 3.1 किलोमीटर पर ऊपरी हवा का घेरा।
    अरब सागर से उत्तरी महाराष्ट्र, तेलंगाना होते हुए दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक एक पूर्वी -पश्चिम द्रोणिका ।

पिछले 24 घंटे में शहर में हुई बारिश

रीगल क्षेत्र

कुल वर्षा : (57.5 मिमी)

बुधवार रात 3 से गुरूवार सुबह 8 बजे : 45.5 मिमी

गुरुवार सुबह 8 से शाम 7 बजे : 12 मिमी

एयरपोर्ट क्षेत्र

कुल वर्षा : (45.1 मिमी)

बुधवार रात 3 से गुरूवार सुबह 8 बजे : 31.2 मिमी

गुरूवार सुबह 8 से शाम 5.30 बजे : 13.9 मिमी

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    ग्वालियर में रिटायर्ड फौजी ने घर में गोली मारकर की आत्महत्या, लाइसेंसी पिस्टल से सिर में मारी गोली

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दुखद घटना सामने आई है। हजीरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर एक में रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी ने अपने घर…