एमपी की रूपा नदी में उफान, बड़वानी के राजपुर में घरों में घुसा पानी, कारें बहीं

बड़वानी
मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में तेज बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। राजपुर और ओझर में रूपा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बन गए। नदी के उफान में चार वाहन बह गए, जबकि कई बस्तियां पानी में डूब गईं। हालांकि अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

राजपुर में पानी से घिरा नगर
शनिवार तड़के करीब सुबह 4 बजे तेज बारिश के कारण रूपा नदी उफान पर आ गई। पानी तटीय इलाकों में घुस गया, जिससे मकानों और दुकानों में बाढ़ जैसे हालात हो गए। नगर परिषद और पशु बाजार पूरी तरह जलमग्न दिखाई दिए। वार्ड क्रमांक 9 (कुम्हार मोहल्ला) में घरों में पानी घुस गया, जिसके कारण लोग अपनी जरूरी वस्तुएं और सामान सुरक्षित करने में जुटे रहे।

बिजली आपूर्ति बंद
तेज पानी के कारण लगभग 20 ट्रांसफार्मर डूब गए। सुरक्षा की दृष्टि से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। बिजली विभाग के कर्मचारी हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि आपूर्ति बहाल की जा सके।

ओझर और बालसमुंद भी प्रभावित
उधर, ओझर और बालसमुंद में भी पानी बस्तियों में घुस गया है। स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है।

  • Related Posts

    उज्जैन में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 631 किलो महुआ लाहन और 42 लीटर अवैध शराब जब्त

    उज्जैन जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन के नेतृत्व में मंगलवार अलसुबह 5…

    देवास में थाना प्रभारी दिलीप पुरी की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर

    पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान दोनों आरोपियों को पैर में लगी गोली, प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर मध्यप्रदेश के देवास जिले में अवैध शराब की तस्करी…