मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमझेरा के अमका-झमका मंदिर में की पूजा-अर्चना

द्वापर युग से जुड़ा मंदिर, श्रीकृष्ण की लीलाओं का साक्षी

भोपाल

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार जिले की सरदारपुर तहसील स्थित पौराणिक अमका-झमका मंदिर में जन्माष्टमी पर्व पर पूजा-अर्चना की। द्वापर युग से जुड़े इस मंदिर का संबंध भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी हरण से माना जाता है। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम द्वापर युगीन स्थल के दर्शन किए और अंबिका माता मंदिर में पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने चामुंडा माता मंदिर में भी दर्शन किए।

मटकी फोड़ कार्यक्रम में हुए शामिल

मंदिर प्रांगण में मौजूद जनसमूह और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पारंपरिक गदा भेंट कर सम्मानित किया। जन्माष्टमी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गाय के बछड़े को दुलारा और मटकी फोड़ कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों का उत्साह बढ़ाया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा कार्यक्रम

अमका-झमका मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनसे वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेढ़ा, पूर्व मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, जनप्रतिनिधि, इंदौर संभागायुक्त दीपक सिंह, धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

 

  • Related Posts

    उज्जैन में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 631 किलो महुआ लाहन और 42 लीटर अवैध शराब जब्त

    उज्जैन जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन के नेतृत्व में मंगलवार अलसुबह 5…

    देवास में थाना प्रभारी दिलीप पुरी की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर

    पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान दोनों आरोपियों को पैर में लगी गोली, प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर मध्यप्रदेश के देवास जिले में अवैध शराब की तस्करी…