‘लाड़ली बहना’ की 28वीं किस्त सितंबर में आएगी, अपडेट हुआ जारी

भोपाल
मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। एमपी की सबसे चर्चित योजनाओं में से एक लाड़ली बहना योजना की 28वीं किस्त का महिलाओं को बेसब्री से इंतजार है। जानकारी के लिए बता दें कि लाड़ली बहना योजना के तहत आने वाली महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये की राशि दी जाती है। ये राशि जल्द ही 1500 रुपये होने वाली है। सीएम मोहन यादव ने एक कार्यक्रम में ऐलान किया था कि दीवाली के दो दिन बाद यानी भाईदूज से लाडली बहनों को 1500 रुपये हर महीने दिए जाएंगे।

कब आएगी 28वीं किस्त
लाड़ली बहनों को योजना की 27वीं किस्त रक्षाबंधन से पहले 7 अगस्त को जारी की गई थी। जिसके तहत 1.27 करोड़ हितग्राही महिलाओं के खाते में 1500 रुपये जारी किए गए थे। जिसमें रक्षाबंधन का शगुन भी शामिल था। वहीं 28वीं किस्त के लिए इतंजार कर रही महिलाओं को बता दें कि हर महीने योजना की राशि 10 से 15 तारीख के बीच जारी होती है। इस बार भी इन्हीं तारीखों के बीच राशि जारी की जाएगी।
 
इस महीने से मिलेंगे 1500 रूपये
मध्यप्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग के ऑफिसियल एक्स अकाउंट पर भी सीएम के ऐलान का वीडियो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी गई है। इस बार दीपावली 18 अक्टूबर को है यानी की दो महीने बाद लाड़ली बहना योजना की किस्त में 250 रूपये की बढ़ोत्तरी कर दी जाएगी।

  • Related Posts

    नवरात्र में लाड़ली बहनों को खुशियों की किश्त..14 अक्टूबर मुख्यमंत्री डालेंगे 1500

    नवरात्र में लाड़ली बहनों को खुशियों की किश्त..14 अक्टूबर मुख्यमंत्री डालेंगे 1500 —41वीं किश्त का होगा सिंगल क्लिक से अंतरण..महिला सशक्तिकरण,आर्थिक स्वावलंबन और सम्मान को मजबूती देने पर सरकार का…

    आदिवासियों के आशियानों पर सियासी रार..आमने-सामने..’शिवराज.’ और ‘सरकार’

    सवाल कब्जे का भी और कार्रवाई की प्रक्रिया का भी —शिवराज ने बताया अन्याय, सीएम मोहन ने जांच का भरोसा देकर कहा..दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा. मध्यप्रदेश…