एमपी ट्रांसको शहडोल को डॉ. टाटा राव स्मृति शील्ड

भोपाल 
मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस मुख्यालय शहडोल ने वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य की सर्वश्रेष्ठ ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस टीम का सम्मान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर एमपी ट्रांसको कंपनी शहडोल को प्रतिष्ठित डॉ. टाटा राव स्मृति शील्ड और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया है।

जबलपुर में आयोजित समारोह में  एमपी ट्रांसको के प्रबंध संचालक श्री सुनील तिवारी ने यह सम्मान शहडोल टीम के सहायक अभियंता जितेंद्र तिवारी तथा लाइन मेंटेनेंस कर्मी बलसिंह, फरहान और आशीष पाल को प्रदान किया। टीम को इस वर्ष कठिन परिस्थितियों में समय पर मरम्मत व रखरखाव कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए यह पुरस्कार दिया गया। 

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…