समाज की प्रगति के लिये प्रतिभाओं का सम्मान जरूरी- स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह कुशवाहा

स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह कुशवाहा का संदेश: समाज की प्रगति में प्रतिभाओं का सम्मान अहम

सिंह कुशवाहा बोले: शिक्षा और समाज की तरक्की के लिए प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान

स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह कुशवाहा समाज संगठन के कार्यक्रम में हुए शामिल

भोपाल

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि किसी भी समाज का विकास सही मायनों में तभी हो सकता है, जब उस समाज की प्रतिभाओं को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाये। प्रतिभाओं के सम्मान से अन्य वर्गों के लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। मंत्री सिंह रविवार को नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में लव-कुश जन्मोत्सव एवं कुशवाह समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में सांसद चौधरी दर्शन सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, कुश कल्याण बोर्ड के चेयरमेन नारायण कुशवाहा भी मौजूद थे।

स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने कुशवाहा समाज के जन-कल्याण कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये लगातार प्रयास कर रही है। समाज की बेटियाँ शिक्षित हों, इसके लिये सामूहिक प्रयास की जरूरत है। बेटियों के शिक्षित होने से पूरा समाज शिक्षित हो सकेगा। उन्होंने शिक्षक महेश कुमार अध्रुज के अर्द्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर उनका सम्मान किया। मंत्री सिंह भारतीय जीवन बीमा निगम के स्व-निर्माण कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…