राजीव सिंह बने “स्टेट कनेक्ट सेंटर” के प्रभारी

भोपाल,

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी जी ने संगठनात्मक मजबूती और प्रभावी समन्वय की दिशा में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की है।

 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजीव सिंह को स्टेट कनेक्ट सेंटर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इस नियुक्ति का उद्देश्य प्रदेश स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनता के बीच सहज संवाद स्थापित करना तथा संगठनात्मक गतिविधियों के समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।

 पटवारी ने कहा
“कांग्रेस संगठन में हर जिम्मेदारी सेवा और समर्पण का प्रतीक है। हमें विश्वास है कि राजीव सिंह अपनी सक्रियता और अनुभव से कनेक्ट सेंटर को प्रभावी रूप से संचालित करेंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं व जनता के बीच संवाद का एक मज़बूत सेतु बनाएंगे।”

इस नियुक्ति के साथ ही कांग्रेस ने यह स्पष्ट किया है कि संगठन को मजबूत करने और जनता से सीधा जुड़ाव स्थापित करने के लिए हर स्तर पर ठोस कदम उठाए जाएंगे।

  • Related Posts

    MP Dearness Allowance: कर्मचारियों को मिल रहा 58% महंगाई भत्ता, 2% के अंतर से 7 महीने में 420 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में अगली बढ़ोतरी को लेकर इंतजार जारी है। प्रदेश के 4.50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी फिलहाल 58…

    MP Coaching Centre पर शिकंजा: वेबसाइट पर फीस और शिक्षकों की जानकारी देना होगा अनिवार्य, CCTV-काउंसलिंग के भी नियम

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग…