सिवनी: एंबुलेंस बंद, पुलिस ने कोतवाली वाहन से मृतक को पहुँचाया गांव

सिवनी
पुरानी रंजिश को लेकर कुल्हाड़ी-डंडों से किए हमले में सिमरिया गांव निवासी दुग्ध विक्रेता जीवन उर्फ सतीश बघेल (35) की शनिवार देर रात मौत हो गई। रविवार सुबह कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। शव को एंबुलेंस में रखकर लौट रहे स्वजनों ने सर्किट हाउस चौराहे में रोककर हंगामा करने का प्रयास किया।

धक्का देकर एंबुलेंस को चालू करने का प्रयास
हत्या के आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे मृतक के भाई व स्वजनों को कोतवाली थाना प्रभारी किशोर वामनकर व उपस्थित पुलिस बल ने समझाइश देकर शांत कराया। इसी बीच किसी व्यक्ति ने एंबुलेंस वाहन की चाबी निकाल ली। ऐसे में कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस को धक्का देकर चालू करने का प्रयास किया।
  
पुलिस ने दिखाई सूझबूझ
जब एंबुलेंस वाहन चालू नहीं हुआ तो पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए कोतवाली के जीप में लोहे की जंजीर से बांध कर खींचते हुए एंबुलेंस को जिला मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर सिमरिया गांव लेकर रवाना हो गई, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…