सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य स्वच्छता, सेवा और सामुदायिक उत्तरदायित्व को प्रोत्साहित करना : मंत्री कुशवाहा

सेवा पखवाड़ा का रक्तदान शिविर और पौध-रोपण से शुभारंभ

भोपाल
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने शाजापुर जिला मुख्यालय पर सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म-दिवस के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा प्रदेश भर में सेवा पखवाड़ा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

पखवाड़े के शुभारंभ अवसर पर मंत्री श्री कुशवाहा ने कहा कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित किये जाने वाले सेवा पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य जन-भागीदारी, स्वच्छता सेवा और जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों को व्यापक स्वरूप देना है। नागरिकों में स्वच्छता, सेवा और सामुदायिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करना है। शाजापुर जिला मुख्यालय के शांतिवन परिसर में वृक्षारोपण, जिला चिकित्सालयों में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा “घर में पकायेंगे-घर में खायेंगे” प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।

इस अवसर पर विधायक श्री अरुण भिमावद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिसोदिया सहित अन्य जन-प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

 

  • Related Posts

    नवरात्र में लाड़ली बहनों को खुशियों की किश्त..14 अक्टूबर मुख्यमंत्री डालेंगे 1500

    नवरात्र में लाड़ली बहनों को खुशियों की किश्त..14 अक्टूबर मुख्यमंत्री डालेंगे 1500 —41वीं किश्त का होगा सिंगल क्लिक से अंतरण..महिला सशक्तिकरण,आर्थिक स्वावलंबन और सम्मान को मजबूती देने पर सरकार का…

    आदिवासियों के आशियानों पर सियासी रार..आमने-सामने..’शिवराज.’ और ‘सरकार’

    सवाल कब्जे का भी और कार्रवाई की प्रक्रिया का भी —शिवराज ने बताया अन्याय, सीएम मोहन ने जांच का भरोसा देकर कहा..दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा. मध्यप्रदेश…