रीवा में SDM को महंगे दाम पर खाद बेचने वाला दुकानदार पकड़ा गया, दुकान सील

रीवा 

 रीवा जिले के कलेक्टर परिसर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक निजी दुकान में एसडीएम वैशाली जैन ने ग्राहक बनकर छापा. इस दौरान दुकानदार ने उन्हें ही महंगे दाम पर खाद बेच दिया. ऐसे में उन्होंने दुकानदार को रंगे हाथ पकड़ लिया. जिसके बाद मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने दुकानदार को हिरासत में लेते हुए दुकान को सील कर दिया.

ज्यादा दाम पर बेच रहा था खाद

जानकारी के अनुसार काफी समय से रीवा में खाद कालाबाजारी की जा रही है. जिसकी शिकायत पर मंगलवार को जांच करने चेहरे को ढककर एसडीएम वैशाली जैन पुराने बस स्टैंड स्थित सीताराम गुप्ता खाद बीज की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंची. उन्होंने दुकानदार से खाद की मांग की. इस पर दुकानदार  उन्हें निर्धारित कीमत से अधिक दाम बताएं. जिसके बाद उन्होंने दूर खड़ी प्रशासनिक टीम को इशारा कर दिया. ऐसे में टीम ने दुकानदार को हिरासत में ले लिया.

एसडीएम वैशाली जैन ने बताया कि एक ग्राहक की शिकायत पर मंगलवार को छापा डाला. इस दौरान खाद दुकानदार निर्धारित दर से अधिक दाम पर खाद बेचते हुए पाया गया. साथ ही दुकानदार का खाद रजिस्टर भी नहीं मेंटेन था. ऐसे में कार्रवाई करते हुए दुकानदार को हिरासत में लिया गया और दुकान को सील कर दिया गया.

MP में खाद किल्लत से परेशान हैं किसान

मध्य प्रदेश के कई जिलों में खाद की किल्लत जारी है. किसान खाद केंद्रों पर रात से शाम तक लाइन में लग रहे हैं, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है. जिसके चलते किसान परेशान हैं. 

  • Related Posts

    बबूल की आड़ में प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई का आरोप, आरा मशीनों तक लकड़ी पहुंचने की जांच की मांग

    By: Ravindra Singh क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लकड़ी तस्कर सामान्य बबूल के पेड़ों की आड़…

    ग्वालियर-चंबल में खाद्य सुरक्षा पर सवाल, 2,190 किलो मावा और 4,526 किलो मिल्क केक जब्त

    By: Ravindra Singh ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई चर्चा में है। मावा, मिल्क केक और घी की बड़ी…