अखिल भारतीय वन खेल-कूद प्रतियोगिता-2025

म.प्र. दल के चयन के लिये वन खेल प्रतियोगिता 19 से 21 सितम्बर

भोपाल
अखिल भारतीय 28वीं वन खेल प्रतियोगिता-2025 का आयोजन उत्तराखण्ड राज्य में एक से 4 नवम्बर की अवधि में किया जा रहा है। इसमें मध्यप्रदेश वन विभाग का दल भी प्रतिभागिता करेगा।

मध्यप्रदेश दल के चयन के लिये राज्य वन खेल-कूद प्रतियोगिता 19 से 21 सितम्बर की अवधि में टी.टी. नगर स्टेडियम, अरेरा क्लब, प्रकाश तरुण पुष्कर, खेल परिसर 74 बंगला और मेजर ध्यानचंद्र स्टेडियम भोपाल में आयोजित हो रही है।

अखिल भारतीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये शक्ति तोलन एवं भारत्तोलन, शतरंज, कैरम, बेडमिंटन, टेबल-टेनिस, एथलेटिक्स, लॉन-टेनिस, बिलियर्ड/स्नूकर, हॉकी, बॉस्केट-बॉल, व्हाली-बाल, साइकिलिंग, फुटबाल, कबड्डी और तैराकी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

 

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…