दलितों के बहिष्कार की खबर मिलते ही मंत्री नरेंद्र पटेल पहुंचे उनके घर, साथ बैठकर किया भोजन

रायसेन 

 रायसेन में जिस दलित परिवार के यहां भोजन करने वालों का सामाजिक बहिष्कार हुआ था, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने उसी परिवार के घर भोजन कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया. 

दरअसल, जिले के पिपरिया पुंआरिया गांव में अनुसूचित जाति (SC) के संतोष परते के घर एक कार्यक्रम में भोजन करने वाले गैर दलितों का सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया था. जब यह बात स्थानीय विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को पता चली, तो वे अगले दिन पिपरिया पुंआरिया पहुंचे और संतोष परते के घर भोजन करने चले गए. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नरेंद्र शिवाजी पटेल संतोष के परिवार के साथ बैठकर भोजन करते दिख रहे हैं.

मंत्री ने कहा कि वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ में विश्वास रखते हैं. ताकि अंतिम छोर पर खड़े शख्स की चिंता हो सके. वहीं, दलित समाज से आने वाले संतोष ने कहा, “हमारे लिए इससे बड़ा गर्व का क्षण क्या हो सकता है कि प्रदेश सरकार के मंत्री हमारे घर भोजन करने आए.”

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…