किसानों की मांगों पर कांग्रेस ने रोकी शिवराज की गाड़ी, पूर्व सीएम के अंदाज ने जीता दिल

सीहोर
 केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। वह अपने संसदीय क्षेत्र के सीहोर से गुजर रहे थे। इस दौरान किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस नेताओं ने उनकी गाड़ी को रोक दिया। ऐसे में मामा तो मामा ठहरे… वह भी अपने चिर परिचित अंदाज में गाड़ी से उतरे और लोगों से बात की। शिवराज सिंह चौहान का जवाब सुनकर वहां खड़े कांग्रेसी ठहाका लगाने लगे।

हम तो मामा हैं…
दरअसल, शिवराज सिंह चौहान की छवि मध्य प्रदेश में अलग है। वह अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत लेते हैं। कांग्रेस नेताओं ने सोयाबीन किसानों को लेकर शिवराज सिंह चौहान की गाड़ी रोक दी। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान गाड़ी से उतरकर कांग्रेसियों के बीच पहुंचे। इस दौरान नारेबाजी हो रही थी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पहले बात कर लो फिर खूब नारे लगाना… हम तो मामा हैं… यार जहां कहते हैं वहां रुकते हैं, बात करते हैं और सबकी सुनते हैं। शिवराज सिंह चौहान के इस अंदाज का वीडियो वायरल हो रहा है।

बिलकिसगंज जा रहे थे शिवराज सिंह चौहान
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिलकिसगंज में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान बड़ी संख्या में किसानों की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। कांग्रेसियों ने शिवराज सिंह चौहान से किसानों की फसल बीमा की कमियां और मुआवजा राशि को लेकर अवगत कराया।

वहीं, शिवराज सिंह चौहान ने भी उन्हें भरोसा दिया है कि हम सारी चीजों को देखवाएंगे। साथ ही कहा कि यह भी देखेंगे कि सर्वे सही से हुआ है या नहीं। इस दौरान कांग्रेस नेता मामा की तारीफों के पुल बांधते नजर आए हैं। वीडियो में एक कांग्रेस नेता यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि आप हमारे क्षेत्र में भी 95000 वोट से लीड लिए थे।

  • Related Posts

    प्रदेश में नशा मुक्ति के जनआंदोलन को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेशभर में संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत भोपाल पुलिस कमिश्नरेट…

    अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में “रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन

    भोपाल मध्यप्रदेश, जिसे देश के “टाइगर स्टेट” के रूप में जाना जाता है, में बाघ केवल एक वन्यजीव नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध जैव विविधता, स्वस्थ वनों और प्राकृतिक विरासत का…