पन्ना में छुट्टी के बदले मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने लिपिक को रंगेहाथों दबोचा

पन्ना
 मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय में पदस्थ लिपिक विमल खरे को सागर लोकायुक्त की टीम ने 2500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद से सीएमएचओ कार्यालय में हड़कंप की स्थिति बन गई।

जानकारी के अनुसार, विमल खरे ने अपने ही साथी कर्मचारी दिलीप डामोर से 25 दिन के अर्जित अवकाश स्वीकृत करने के एवज में 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से कुल 2500 रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने पर लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की।

निरीक्षक रोशनी जैन के नेतृत्व में सागर लोकायुक्त की टीम ने ट्रैप की योजना बनाई और जैसे ही विमल खरे ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

लोकायुक्त ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    उज्जैन में पुलिस टीम पर हमला: तीसरा आरोपी सरदार सिंह गिरफ्तार, जुलूस निकालकर कोर्ट में किया पेश

    उन्हेल थाना क्षेत्र के नागझिरी गांव की घटना और मामला दर्ज मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। जिले के…

    इंदौर के आजाद नगर में बड़ी वारदात: खरीदारी करने आई महिला से मंगलसूत्र और नकदी की चोरी, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

    मुसाखेड़ी बाजार में महिला को बातों में उलझाकर बनाया शिकार इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र स्थित मुसाखेड़ी बाजार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। त्योहारी…