भोपाल में हॉलिवुड स्टाइल चोरी! मूक-बधिर बनकर ज्वैलरी दुकान में घुसा चोर, पर्स ले भागा

भोपाल
चौक बाजार की एक ज्वैलरी दुकान में शुक्रवार दोपहर एक शातिर चोर ने फिल्मी अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपित ने खुद को मूक-बधिर बताकर भीख मांगी, वहीं जब भीख नहीं मिली तो कुछ देर बाद वह काउंटर पर रखा चांदी के जेवरों से भरा पार्सल चुरा लिया। चोरी की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पार्सल में थे करीब 1.25 लाख रुपये कीमत के चांदी के जेवर
चोरी गए पार्सल में करीब 1.25 लाख रुपये कीमत के चांदी के जेवर थे। पुलिस के अनुसार 50 वर्षीय नरेश वासवानी निवासी बैरागढ़ की इब्राहिमपुरा रोड पर रिद्धि सिद्धि नाम से ज्वैलरी दुकान है। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे डिलीवरी बॉय पार्सल देकर गया था। तभी एक युवक दुकान में आया और इशारों में भीख मांगने लगा। जब महिला ने उसे बाहर जाने को कहा, तो उसने चतुराई से काउंटर पर रखा पेपर पार्सल के ऊपर रख दिया और उसे पेपर में छिपाकर बाहर निकल गया।
 
सीसीटीवी फुटेज की वजह से वारदात का पता चला
कुछ देर बाद पार्सल गायब दिखा तो सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें पूरी वारदात सामने आ गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपित पहले से दुकान के आसपास रेकी कर चुका था। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फुटेज के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    उज्जैन में पुलिस टीम पर हमला: तीसरा आरोपी सरदार सिंह गिरफ्तार, जुलूस निकालकर कोर्ट में किया पेश

    उन्हेल थाना क्षेत्र के नागझिरी गांव की घटना और मामला दर्ज मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। जिले के…

    इंदौर के आजाद नगर में बड़ी वारदात: खरीदारी करने आई महिला से मंगलसूत्र और नकदी की चोरी, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

    मुसाखेड़ी बाजार में महिला को बातों में उलझाकर बनाया शिकार इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र स्थित मुसाखेड़ी बाजार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। त्योहारी…