मुख्यमंत्री डॉ. यादव से काष्ठ मूर्ति कलाकार विश्वकर्मा ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री को भेंट की कलाकृति
मुख्यमंत्री ने की श्री विश्वकर्मा को पुरस्कार स्वरूप में एक लाख रूपये दिये जाने की घोषणा

भोपाल 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से रविवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित संवाद भवन में रीवा जिले के बैकुंठपुर निवासी श्री बुद्धसेन विश्वकर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को श्री विश्वकर्मा ने स्व-निर्मित काष्ठ कलाकृति भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री विश्वकर्मा की कलाकृति का बारीकी से अवलोकन किया और उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिभा की मुक्तकंठ से सराहना की। मुख्यमंत्री ने श्री विश्वकर्मा को पुरस्कार स्वरूप एक लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

उल्लेखनीय है कि श्री बुद्धसेन विश्वकर्मा द्वारा पारम्परिक लकड़ी की नक्काशी से एक मनोरम चित्र तैयार किया गया है, जिसे “हस्तकला नक्काशी” या “लकड़ी की मूर्तिकला” कहा जाता है। यह काष्ठ शिल्पकला किसी सांस्कृतिक या धार्मिक दृश्य को दर्शाती है, जिसमें नृत्य की विभिन्न भाव-भंगिमाओं या पौराणिक चरित्रों का सुंदर चित्रण किया जाता है।

 

  • Related Posts

    उज्जैन में पुलिस टीम पर हमला: तीसरा आरोपी सरदार सिंह गिरफ्तार, जुलूस निकालकर कोर्ट में किया पेश

    उन्हेल थाना क्षेत्र के नागझिरी गांव की घटना और मामला दर्ज मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। जिले के…

    इंदौर के आजाद नगर में बड़ी वारदात: खरीदारी करने आई महिला से मंगलसूत्र और नकदी की चोरी, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

    मुसाखेड़ी बाजार में महिला को बातों में उलझाकर बनाया शिकार इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र स्थित मुसाखेड़ी बाजार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। त्योहारी…