इंदौर में भागीरथपुरा कांड पर कांग्रेस की न्याय यात्रा, दिग्विजय सिंह सहित कई नेता शामिल

इंदौर.

भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद कांग्रेस ताकत दिखाने के लिए आज फिर से सड़क पर उतरी है। आज शहर में न्याय यात्रा निकाली जा रही है। इसमें दिग्विजय सिंह, सज्जनसिंह, मीनाक्षी नटराजन सहित प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से कांग्रेस विधायकों सहित अन्य बड़े नेता पहुंचे हैं।

जिला और शहर कांग्रेस दावा कर रही है कि भागीरथपुरा के पीड़ितों के लिए न्याय की मांग लेकर निकाली जा रही यात्रा में बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं। जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े और शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे के अनुसार सिर्फ कांग्रेस के कार्यकर्ता नहीं बल्कि आम लोग भी यात्रा में शामिल हो रहे हैं। बड़ा गणपति से मौन रैली के रूप में यात्रा शुरू हुई, जिसका राजवाड़ा पर देवी अहिल्या प्रतिमा पर समापन होगा।

  • Related Posts

    MP में बसेंगे नए मिनी शहर, घर-स्कूल से अस्पताल तक मिलेंगी सुविधाएं; रोजगार के भी बढ़ेंगे अवसर

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने के लिए भोपाल, इंदौर और उज्जैन के आसपास नए मिनी शहर विकसित करने की तैयारी की जा रही…

    Ashish Usha Agarwal को याद करने की कुछ अपनी वजहें हैं!

      लेखक—धर्मेंद्र त्रिवेदी,वरिष्ठ पत्रकार भोपाल की मेज पर रखा लौंग-इलायची का जार, नाम के साथ मां का नाम और ग्वालियर का अपनापन… Ashish Usha Agarwal को याद करने की कुछ…