MP में भाजपा विधायक पर हमला, अपने ही गांव में लोगों ने किया पथराव

धार
मध्यप्रदेश के धार जिले में धरमपुरी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कालूसिंह ठाकुर पर हमला कर दिया गया। विधायक के गांव में ही कुछ लोगों ने उन पर पत्थर बरसा दिए। इस घटना में विधायक के सिर में चोट आई है। पुलिस ने बताया कि धार मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर सिरसोदिया गांव में विधायक ठाकुर अपने घर के पास खेत पर चल रहे काम देखने गए थे। इसी दौरान पड़ोसियों ने उन पर पत्थरों से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर धामनोद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विधायक को धामनोद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने बताया जानलेवा हमला
धामनोद थाने के उप निरीक्षक नारायण कटारे ने बताया कि विधायक की सिरसोदिया गांव में जमीन है, जहां काम चल रहा था। उसी समय पड़ोसियों ने पत्थरों से उन पर जानलेवा हमला किया। विधायक की शिकायत पर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। कटारे के अनुसार, इस मामले में प्रिन्स उर्फ पिंटू, गेंदाबाई और रंजु गिरवाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विधायक ने क्या कहा?
घटना के संबंध में विधायक कालूसिंह ठाकुर ने कहा कि वह अपने घर के पास खेत पर खड़े थे, तभी दो-तीन लोग आए और उन पर पत्थरों से हमला कर दिया, जिनमें एक-दो महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने बताया कि हमलावरों को वह शक्ल से पहचान सकते हैं, लेकिन नाम नहीं जानते। विधायक ने यह भी कहा कि पहले भी उन पर गोली चलने की घटना हो चुकी है। हालांकि उनकी किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है।

 

  • Related Posts

    बालाघाट में जमीन विवाद पर बेटे ने बुजुर्ग पिता को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

    मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। संपत्ति और जमीन के विवाद में एक युवक ने अपने 80 वर्षीय पिता…

    ग्वालियर-झांसी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: माता-पिता और बेटी की मौत, छोटी बच्ची गंभीर घायल

    एनएच-44 (NH-44) स्थित ग्वालियर-झांसी हाईवे पर कल्याणी के पास एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक मासूम…