रामानंदाचार्य सम्प्रदाय के तत्वावधान में ‘जीवनदान महाकुंभ 2026’ रक्तदान शिविर”

रामानंदाचार्य सम्प्रदाय के तत्वावधान में ‘जीवनदान महाकुंभ 2026’ रक्तदान शिविर”

जीवनदान महाकुंभ 2026

भोपाल 

जगद्गुरु श्रीमद् रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य जी महाराज की पावन प्रेरणा से रामानंदाचार्य सम्प्रदाय भक्त सेवा मंडल, भोपाल द्वारा “जीवनदान महाकुंभ 2026” के अंतर्गत एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह रक्तदान शिविर रविवार, 18 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से 
हेव- भारतीय मजदूर संघ कार्यालय, जुम्मे भवन, महात्मा गांधी चौराहा, भेल, भोपाल में आयोजित होगा। शिविर का आयोजन हेव-भारतीय मजदूर संघ, बीएचईएल भोपाल के सहयोग से किया जा रहा है।
आयोजकों ने शहर के सभी स्वस्थ नागरिकों से अपील की है कि वे इस पुण्य कार्य में सहभागिता कर रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में सहयोग करें।

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…