राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: एक दर्जन से अधिक अधिकारियों के तबादले

भोपाल

 मध्य प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में कार्यरत एक दर्जन वरिष्ठ अधिकारियों को इधर से उधर करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। यह सभी अधिकारी राज्य पुलिस सेवा के उप पुलिस अधीक्षक (DSP) संवर्ग से हैं।

प्रदेश के गृह विभाग द्वारा मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किए गए। जारी आदेश के मुताबिक 12 उप पुलिस अधीक्षकों को उनके वर्तमान पदों से हटाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप सेनानी के पदों पर प्रदेश के अलग-अलग जिलों एवं इकाइयों में तैनात किया गया है। यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

गृह विभाग के अपर सचिव आशीर्ष भार्गव द्वारा 27 जनवरी को जारी आदेश में सभी अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार यह फेरबदल पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। 

  • Related Posts

    मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

    भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस के लिए गर्व का विषय है कि पुलिस मुख्यालय, विसबल शाखा में पदस्थ सहायक पुलिस महानिरीक्षक, विसबल के निज सहायक,निरीक्षक (अ)  राकेश कुमार कुशवाह (वरिष्ठ शीघ्रलेखक) ने…

    “मन की बात” में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की सीधी के जल संरक्षण प्रयासों की सराहना

    भोपाल प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में मध्यप्रदेश के सीधी जिले में जल संरक्षण एवं जनभागीदारी से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों का उल्लेख…