मुरैना पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा जिला कार्यालय में हुआ जोरदार स्वागत

नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण

मुरैना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को मुरैना पहुंचे। पांचवीं बटालियन स्थित हेलीपैड पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना, भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश कुशवाह और जिला कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।

भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

हेलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने काफिले के साथ भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण

भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

  • Related Posts

    बालाघाट में जमीन विवाद पर बेटे ने बुजुर्ग पिता को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

    मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। संपत्ति और जमीन के विवाद में एक युवक ने अपने 80 वर्षीय पिता…

    ग्वालियर-झांसी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: माता-पिता और बेटी की मौत, छोटी बच्ची गंभीर घायल

    एनएच-44 (NH-44) स्थित ग्वालियर-झांसी हाईवे पर कल्याणी के पास एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक मासूम…