गोहद नगर पालिका में अवैध वसूली: मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे वेंडर, ठेलों से वसूला जा रहा दैनिक शुल्क

 हाट बाजारों में हाथ ठेला और रेहड़ी चालकों से जबरन वसूली

भिंड जिले के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका गोहद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र के हाट बाजारों और मुख्य मार्गों पर अपनी आजीविका चलाने वाले हाथ ठेला, फल, सब्जी और फास्ट फूड के रेहड़ी चालकों से अवैध रूप से दैनिक शुल्क (तहबाजारी) वसूला जा रहा है। नगर पालिका के नाम पर प्राइवेट लोगों द्वारा हर दुकान से रोजाना 10 रुपये जबरन वसूले जा रहे हैं।

 पर्ची न देना और दुकानें न लगने देने की धमकी

वसूली करने वाले दबंगों द्वारा गरीब दुकानदारों से मनमानी की जा रही है। शुल्क न देने पर उन्हें भविष्य में ठेला न लगाने देने और बाजार से खदेड़ने की धमकियां दी जाती हैं। स्थिति यह है कि अवैध वसूली करने वाले कुछ दुकानदारों को पर्ची देते हैं तो कई लोगों से बिना किसी रसीद के ही खुलेआम नकदी ऐंठ ली जाती है, जिससे गरीब पटरी विक्रेताओं में भारी रोष व्याप्त है।

 शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बावजूद जारी है अवैध ठेकेदारी प्रथा

गौरतलब है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 29 मई 2023 को भोपाल में आयोजित हाथठेला, फेरी एवं रेहड़ी वालों की महापंचायत में बड़ी घोषणा की थी। वेंडर हितग्राहियों के अनुरोध पर उन्होंने बाजार बैठकी यानी तहबाजारी की प्रतिदिन की वसूली और इस जुड़ी ठेकेदारी प्रथा को पूरी तरह से बंद करने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद गोहद नगर पालिका प्रशासन की मिलीभगत से निजी लोगों के माध्यम से यह अवैध वसूली धड़ल्ले से जारी है।

  • Related Posts

    एमपी बोर्ड छमाही परीक्षा में पुराने पैटर्न से छात्र परेशान, सरकारी और निजी स्कूलों में अलग-अलग प्रारूप

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की छमाही परीक्षाओं में प्रश्नपत्र के प्रारूप को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। माध्यमिक शिक्षा…

    दिव्यांगजन सशक्तिकरण में दतिया ने रचा इतिहास, राष्ट्रपति पुरस्कार से होगा सम्मानित

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के दतिया जिले ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिले को…