दतिया में 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तीन युवकों पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

By: Ravindra Singh

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में 15 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

गणपति झांकी देखकर लौटते समय हुई वारदात

महिला थाना प्रभारी कोमल परिहार के मुताबिक, घटना 20 सितंबर की रात की है। पीड़िता गांव में आयोजित गणपति झांकी देखने गई थी। रात करीब 10 बजे जब वह कार्यक्रम देखकर घर लौट रही थी, तभी रास्ते में तीन युवकों ने उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपियों ने उसे धमकाया और मौके से फरार हो गए।

करीब दो महीने बाद मां के साथ थाने पहुंची पीड़िता

घटना के बाद डर और सामाजिक बदनामी की आशंका के चलते पीड़िता ने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। करीब दो महीने बाद 13 नवंबर को वह अपनी मां के साथ महिला थाने पहुंची और पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत पुलिस को सौंपी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की।

तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में FIR

पुलिस ने पीड़िता के बयान और शिकायत के आधार पर दीपक रावत, सूरज रावत और रविन्द्र रावत के खिलाफ BNS और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Posts

शहडोल में डॉक्टर को बचाने के लिए उग्र भीड़ के सामने डट गईं महिला सिविल सर्जन, डॉ. शिल्पी सराफ

तीन युवकों की मौत के बाद जिला अस्पताल में हुआ था हंगामा, ड्यूटी डॉक्टर के साथ मारपीट का आरोप सहकर्मी पर हमला होते देख भीड़ के सामने खड़ी हुईं सिविल…

ग्वालियर ऑक्सीजन टैंकर ब्लास्ट का CCTV फुटेज आया सामने, धमाके से फैक्ट्री की दीवार और पेड़ क्षतिग्रस्त

By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में हुए ऑक्सीजन टैंकर विस्फोट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में धमाके की भयावहता साफ नजर…

Leave a Reply