इंदौर दोहरा हत्याकांड: पिता-बहन की हत्या का आरोपी गोद लिया बेटा दिल्ली-NCR से गिरफ्तार, पहचान छिपाने के लिए बदला भेष

By: Ravindra Singh

इंदौर। इंदौर के कालानी नगर में पिता और बहन की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों हत्याओं का आरोप परिवार के गोद लिए बेटे हर्ष पर है। पुलिस ने उसे दिल्ली-NCR से पकड़ा है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था और पहचान छिपाने के लिए अपना भेष भी बदल लिया था। वह नोएडा में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

50 लाख रुपये की संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद

पुलिस जांच में सामने आया है कि परिवार में करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। पिता राजू यादव ने अपनी बेटी हर्षिता को 25 लाख रुपये दिए थे, जिससे आरोपी हर्ष नाराज था। इसी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है।

आरोप है कि हर्ष ने अपनी बहन हर्षिता की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में उसका एक नाबालिग दोस्त भी शामिल बताया जा रहा है। पुलिस नाबालिग की भूमिका और घटनाक्रम में उसकी संलिप्तता की जांच कर रही है।

पिता की हत्या के बाद शव दूसरी जगह फेंका

बहन की हत्या के बाद आरोपी ने अपने पिता राजू यादव को भी मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को घटनास्थल से दूर ले जाकर फेंक दिया गया। पुलिस के मुताबिक, पिता का शव करीब 10 किलोमीटर दूर मिला था। मामले में शव के एक हाथ का पंजा काटे जाने की बात भी सामने आई है।

पिता और बेटी के शव अलग-अलग स्थानों पर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। शुरुआती पड़ताल में परिवार के सदस्यों और उनसे जुड़े लोगों पर संदेह के आधार पर पूछताछ की गई। जांच के दौरान हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका सामने आई।

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस

हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिले थे। फुटेज में दो संदिग्ध दिखाई दिए, जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जानकारियों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।

वारदात के बाद आरोपी हर्ष लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। पुलिस के अनुसार, उसने पहचान छिपाने के लिए पगड़ी पहनकर सरदार का भेष बना लिया था और दिल्ली-NCR क्षेत्र में छिपा हुआ था। आखिरकार पुलिस ने उसे नोएडा से गिरफ्तार कर लिया।

अब एरोड्रम थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दोनों हत्याओं की योजना कैसे बनाई गई, नाबालिग दोस्त की भूमिका क्या थी और वारदात के बाद सबूत छिपाने के लिए क्या-क्या किया गया। पुलिस को पूछताछ में मामले से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है।

Related Posts

ग्वालियर का GRMC बनेगा रोबोटिक सर्जरी करने वाला पहला सरकारी मेडिकल कॉलेज, डॉ. मोहित भंडारी करेंगे पहला ऑपरेशन

By: Ravindra Singh ग्वालियर। किडनी प्रत्यारोपण जैसी उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाओं में सफलता दर्ज करने के बाद ग्वालियर स्थित गजराराजा मेडिकल कॉलेज (GRMC) अब प्रदेश का पहला सरकारी मेडिकल कॉलेज…

3 दिसंबर को MP में बैंक हड़ताल, 11 बैंकों के 8 हजार कर्मचारी रहेंगे काम से दूर; ग्राहकों को हो सकती है परेशानी

By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में बैंकिंग सेवाएं दिसंबर की शुरुआत में प्रभावित हो सकती हैं। आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मचारी संगठनों ने 3 दिसंबर को…

Leave a Reply