लंबे समय बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आया उछाल, जानिए आपके शहर में क्या हैं भाव

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लंबे समय बाद शुक्रवार को बढ़ोत्तरी हुई है। पेट्रोल की कीमतों में 50 दिन बाद और डीजल की कीमतों में 41 दिन के बाद आज बढ़ोत्तरी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें, तो यहां शुक्रवार को पेट्रोल के भाव मे 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। इस बढ़ोत्तरी से दिल्ली में पेट्रोल 81.23 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, डीजल 22 फीसद की बढ़ोत्तरी से 70.68 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

अन्य बड़े महानगरों की बात करें, तो मुंबई में शुक्रवार को पेट्रोल बढ़ोत्तरी के साथ 87.92 रुपये प्रति लीटर और डीजल बढ़ोत्तरी के साथ 77.11 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, चेन्नई में शुक्रवार को पेट्रोल 84.31 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 76.17 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

बेंगलुरु की बात करें, तो यहां शुक्रवार को पेट्रोल 83.97 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 74.91 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा कोलकाता में शुक्रवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 82.79 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 74.24 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, रांची में शुक्रवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 80.88 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 74.83 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

बिहार की राजधानी पटना की बात करें, तो यहां शुक्रवार को पेट्रोल का भाव बढ़त के साथ 83.87 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 76.30 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल शुक्रवार को बढ़त के साथ 81.63 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 71.13 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

वहीं, चंडीगढ़ में शुक्रवार को पेट्रोल 78.19 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 70.43 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। उधर नोएडा में शुक्रवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 81.75 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 71.23 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

  • Related Posts

    भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को तैयार स्टार्टअप

    राघवन ने कहा कि हम दुनिया में तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र हैं. हमारे लिए कुछ अनुकूल परिस्थितियां जारी हैं. उन्होंने कहा कि पिछले सात-आठ साल में हमने संस्थापकों…

    सोना पहली बार 67 हजार पर पहुंचा:इस महीने अब तक 4 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ, चांदी भी 75,448 रुपए पर पहुंची

    सोना आज यानी गुरुवार (21 मार्च) कोऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 1,279 रुपए बढ़कर 66,968 रुपए पर पहुंच…