वैक्‍सीन का करें इंतजार, न मनाएं कोई समारोह; बाइडन ने की देशवासियों से अपील

न्‍यूयार्क। गुरुवार को अमेरिका में थैंक्‍सगिविंग डे मनाया जाएगा लेकिन इस बार देश में महामारी के विकराल रूप को देखते हुए नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति जो बाइडन (US President-elect Joe Biden) ने बुधवार को देश वासियों से इसे न मनाने की अपील की और वैक्‍सीन का इंतजार करने को कहा। अमेरिका के सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की ओर से भी इस मौके पर जनता से हॉलिडे ट्रैवल, दोस्‍तों व रिश्‍तेदारों के साथ डिनर जैसे आयोजन न करने की सलाह दी है। दूसरी ओर स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञों ने भी भीड़भाड़ से बचने को कहा है और चेताया कि इससे मामले बढ़ सकते हैं।

अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने देश की जनता से कोरोना वायरस के वैक्‍सीन अमेरिकियों से दोबारा आग्रह किया है कि मास्‍क पहने और सामूहिक भीड़-भाड़ से बचें। बाइडन ने कहा,’देश में हर दिन संक्रमण के आंकड़े बढ़ रहे हैं साथ ही इसके कारण होने वाली मौतें भी बढ़ती जा रही हैं इसलिए अभी किसी भी समारोह को मनाने से बचेंI’ उन्‍होंने आगे कहा, ‘मैं जानता हूं कि हम इस वायरस को खत्‍म कर देंगे। अमेरिका इस जंग में नहीं हारने वाला है। आप सबों को आपकी जिंदगी वापस मिलेगी। जिंदगी दोबारा सामान्‍य होने जा रही है। ऐसा होगा।’

बाइडन ने कहा,’देश में हर दिन संक्रमण के आंकड़े बढ़ रहे हैं साथ ही इसके कारण होने वाली मौतें भी बढ़ती जा रही हैं इसलिए अभी किसी भी समारोह को मनाने से बचेंI’ उन्‍होंने आगे कहा, ‘मैं जानता हूं कि हम इस वायरस को खत्‍म कर देंगे। अमेरिका इस जंग में नहीं हारने वाला है। आप सबों को आपकी जिंदगी वापस मिलेगी। जिंदगी दोबारा सामान्‍य होने जा रही है। ऐसा होगा।’ उन्‍होंने बताया कि इस बार महामारी के कारण उनके परिवार में भी थैंक्‍स गिविंग को लेकिर किसी तरह के विशेष आयोजन का प्रोग्राम नहीं है। निर्वाचित राष्‍ट्रपति बाइडन ने यह भी वादा किया कि 20 जनवरी 2021 में उनकी शपथ के बाद बीमारी के रंगरूप को बदल देंगे।

  • Related Posts

    केशम द्वीप पर धमाकों से ईरान-अमेरिका के बीच फिर बढ़ा तनाव, दोनों देशों में चेतावनी और बातचीत का दौर जारी

    होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हुए धमाकों की ईरानी मीडिया ने दी जानकारी, अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से हमलों को बताया गया रक्षात्मक कार्रवाई; समझौते की संभावनाओं के बीच बढ़ी सैन्य…

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…