इशांत और रोहित शर्मा के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड से बात करेंगे सौरव गांगुली

नई दिल्ली। India Tour of Australia: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की किस्मत भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली के हाथों में है, क्योंकि वे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ क्वारंटाइन की शर्तों पर बातचीत करेंगे। रोहित और इशांत को अगर 17 दिसंबर से शुरू हो रही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए क्वारंटाइन नियमों में छूट की जरूरत है।

न्यूज एजेंसी एएनआइ से बात करते हुए घटनाक्रम के बारे में सूत्रों ने बताया कि गांगुली क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ स्थिति पर चर्चा करेंगे और इस मुद्दे का हल ढूंढेंगे, क्योंकि दोनों क्रिकेटरों का बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रीहैब चल रहा है। रोहित और इशांत दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 13वें सीजन के दौरान चोटिल हुए थे।

सूत्र ने बताया, “बीसीसीआइ अध्यक्ष क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में अपने समकक्ष से बात करेंगे और उनकी बैठक के बाद एक निर्णय लिया जाएगा। वर्तमान क्वारंटाइन नियम की वजह से दोनों को ऑस्ट्रेलिया पहुंचना और मौजूदा नियमों के तहत टेस्ट सीरीज का हिस्सा बनना असंभव है। सबसे पहले तो उनको खुद को पूरी तरह से दूसरे खिलाड़ियों से अलग करने की आवश्यकता होगी। दूसरी बात ये कि क्वारंटाइन अवधि में ऐसे उन्हें ट्रेनिंग नहीं दी जा सकती।”

भारतीय क्रिकेटरों को क्वारंटाइन की अवधि के दौरान ट्रेनिंग करने की अनुमति इसलिए दी गई थी, क्योंकि वे आइपीएल के बायो-बबल से निकले थे। वहीं, रोहित और इशांत के मामले में उनको 14 दिन क्वारंटाइन में रहना होगा और ट्रेनिंग करने की भी अनुमति नहीं होगी। ऐसे में सूत्रों का मानना है कि केवल पूर्व कप्तान सौरव गांगुली मौजूदा परिदृश्य का कोई समाधान निकाल सकते हैं। उन्होंने क्रिकेट पिच पर अतीत में ऐसा कई बार किया है।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…