कन्कशन सब्स्टीट्यूट को 'चाल' बताने वाले ऑस्ट्रेलियाई दावों को भारत ने किया खारिज

भारतीय टीम के लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को शुक्रवार को खेले गए इस मैच के भारतीय पारी के आखिरी ओवर में बल्लेबाजी के दौरान हेलमेट पर तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क की गेंद लग गई थी।भारतीय टीम मैनेजमेंट ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टी-20 मैच के दौरान कनकशन सब्स्टीट्यूट को एक रणनीतिक चाल बताने के ऑस्ट्रेलियाई दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।

जडेजा ऑस्ट्रेलिया की पारी में फील्डिंग करने नहीं उतरे और टीम इंडिया ने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को जडेजा की कनकशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर टीम में शामिल किया था। ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने हालांकि इस फैसले का विरोध किया था और उनकी मैच रेफरी डेविड बून के साथ बहस भी हुई थी लेकिन उनके विरोध को खारिज कर चहल को टीम में शामिल करने की मंजूरी दी गई थी।

टीम इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने क्रिकबज से बातचीत में कहा कि यह फैसला उस वक्त लिया गया था जब जडेजा ने ड्रेसिंग रूम में लौटने पर घबराहट और चक्कर आने की शिकायत की थी।अधिकारी ने बातचीत में उन घटनाओं को क्रमवार तरीके से भी बताया, जिसके कारण युजवेंद्र चहल को जडेजा की जगह मैदान में उतारा गया था।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…