ओली से नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के संसदीय दल के नेता का ओदा भी छिना अब प्रचंड को दी गई जिम्‍मेदारी

नेपाल में सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ की अगुवाई वाले खेमे  ने केपी शर्मा ओली से सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के संसदीय दल के नेता के दर्जे को छीन लिया है। समाचार एजेंसी  के मुताबिक, अब ओली की जगह  पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ को संसदीय दल का नेता चुना गया है। पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ की अगुवाई वाले खेमे की बैठक में सर्वसम्‍मति से यह फैसला लिया गया अभी एक दिन पहले ही पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ नीत खेमे  ने केंद्रीय समिति की बैठक के बाद पीएम केपी शर्मा ओली को सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी  के अध्यक्ष पद से हटा दिया था। मालूम हो कि इससे पहले ओली (KP Sharma Oli) ने संगठन पर अपनी पकड़ को मजबूत करने की मंशा से मंगलवार को पार्टी की आम सभा  के आयोजन के लिए 1199 सदस्यीय नई समिति गठित की थी

  • Related Posts

    दक्षिण कोरिया के निर्माण स्थल पर आग लगने से चार लोगों की मौत, दो अस्वस्थ

    दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर बुसान में शुक्रवार को एक निर्माण स्थल पर आग लगने के बाद दिल का दौरा पड़ने से चार लोगों की मौत हो गई और…

    अमेरिकी अदालत ने ट्रंप प्रशासन को रुकी हुई विदेशी सहायता फिर से शुरू करने का दिया आदेश

    अमेरिका में कोलंबिया डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के एक न्यायाधीश ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को रोकी गई विदेशी सहायता को फिर से शुरू करने का आदेश दिया।श्री ट्रम्प…