ब्रिटेन में मिला कोरोना का एक और नया रूप, दक्षिण अफ्रीका से लौटे हैं दोनों संक्रमित

कोरोना के नए रूप से परेशान ब्रिटेन में वायरस का एक और रूप मिला है ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने बुधवार को बताया कि दो संक्रमितों में यह मिला है दोनों हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से लौटे हैं विशेषज्ञों ने वायरस के इस दक्षिण अफ्रीकी रूप के सामने आने के बाद देश में महामारी की दूसरी लहर और बड़े पैमाने पर फैलने की आशंका जताई है हैनकॉक ने कहा चिंता की बात यह है कि इन दोनों मरीज़ों में मिला वायरस का नया रूप ब्रिटेन में हाल ही में मिले वायरस के एक अन्य रूप से भी ज्यादा संक्रामक है और ऐसा लग रहा है कि यह पहले वाले रूप से ही म्यूटेट हुआ है उन्होंने कहा, सरकार ने दक्षिण अफ्रीका से आवागमन पर तत्काल रोक लगा दी है और पिछले 15 दिन में वहां से आने वाले सभी लोगों को जांच के बाद क्वारंटीन में भेजने के आदेश जारी कर दिए हैं उधर ब्रिटेन में हाल ही में मिले कोरोना वायरस के नए रूप के चार मामले इसराइल में मिले हैं। बुधवार को इसराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने यहां नए वायरस के संक्रमित मिलने की बात कही है

ई खबर न्यूज़ रिपोर्टर रघुनाथ त्रिपाठी

  • Related Posts

    अमेरिकी अदालत ने ट्रंप प्रशासन को रुकी हुई विदेशी सहायता फिर से शुरू करने का दिया आदेश

    अमेरिका में कोलंबिया डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के एक न्यायाधीश ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को रोकी गई विदेशी सहायता को फिर से शुरू करने का आदेश दिया।श्री ट्रम्प…

    दक्षिण कोरिया के निर्माण स्थल पर आग लगने से चार लोगों की मौत, दो अस्वस्थ

    दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर बुसान में शुक्रवार को एक निर्माण स्थल पर आग लगने के बाद दिल का दौरा पड़ने से चार लोगों की मौत हो गई और…