सुपरस्टार खेसारीलाल यादव व आयशा कश्यप का ये गाना रिलीज के साथ हुआ वायरल

लंदन से इंडिया वापस आने के बाद भोजपुरी के लोकप्रिय गायक और सुपर स्टार खेसारीलाल यादव पूरे फॉर्म में नज़र आ रहे हैं. तभी जब उनका गाना ‘धमाका होई आरा में’ रिलीज हुआ, तो महज कुछ ही घंटों में वायरल हो गया और व्यूज लाखों में जा पहुंची. खेसारी और आयशा का न्यू इयर यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी के यू टियूब पर रिलीज हुआ है. गाने को अब तक 555,437 लोग देख चुके हैं. लिंक : https://youtu.be/XJjsDujtc0Iगाना ‘धमाका होई आरा में’ को लेकर खेसारीलाल यादव भी बेहद खुश हैं. उन्होंने कहा कि पूरा साल को हम सब लोग याद नहीं करना चाहेंगे. लेकिन ऐसी कामना करते हैं कि नया साल 2021 खुशियों भरा हो. यही वजह है कि हमने ये मस्ती भरा गाना बनाया है, जिसे आप सबों का दिल खोलकर प्यार मिल रहा है. इसके लिए मैं आप सबों को दिल से प्रणाम करता हूँ.वहीं, गाने में खेसारीलाल यादव के साथ पहली बार नजर आ रहीं आयशा कश्यप उस कहा कि गाना ‘धमाका होई आरा में’ बहुत अच्छा है. इसको हमने रात में शूट किया है. न्यू इयर का सबसे धमाकेदार भोजपुरी गाना है यह. इसके संगीतकार साजन, श्याम देहाती, आज़ाद जी हैं. हमने बहुत मेहनत किया. लंदन हो या इंडिया, खेसारीलाल यादव हर अंदाज में फिट हैं. इसकी शूटिंग में हमें खूब मजा आया. खेसारीलाल यादव के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा. मैं अपने दर्शकों से अपील करूंगी कि वे हमारे गाने को जरुर देखें. यह सब जानकारी खेसारी लाल यादव के पीआरओ संजय भूषण पटियाला ने दी .

  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

    धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

    जॉन अब्राहम और एड शीरन ने खेला फुटबॉल मैच, बोले&कुछ लड़कों से हाई फाइव किया…

    मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने ब्रिटिश गायक एड शीरन के साथ फुटबॉल मैच खेला है। एड शीरन इन दिनों अपने म्यूजिक टूर के लिए भारत आए हुए…