क्रिकेट के भगवान के नाम से प्रसिद्ध क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजली तेंदुलकर व बेटी सारा शुक्रवार शाम को अलवर पहुंची , यहां वे वन्य जीव अभ्यारण सरिस्का में भ्रमण पर आई । सरिस्का के जंगल में टाइगर की साइटिंग कराने के लिए वन विभाग के अधिकारी भी उनके साथ निकले हैं । वन विभाग की जानकारी के अनुसार सरिस्का वन्य जीव अभ्यारण प्रशासन के पास एक दिन पहले से सचिन तेंदुलकर की पत्नी व बेटी सहित कुछ सदस्यों के सरिस्का भ्रमण पर आने की सूचना थी । जिस पर उन्होंने पहले ही तैयारी कर ली थी । तेंदुलकर की पत्नी अंजली व उनकी बेटी सारा सहित उनके साथ आए पर्यटकों का पहले वन विभाग के अधकारियों ने स्वागत किया और इसके बाद जिप्सी पर जंगल की सफारी को निकले । डीएफओ ने बताया कि तेंदुलकर के परिवार के जंगल भ्रमण करने का कार्यक्रम पहले ही आ चुका था । hui
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…







