सवाल इंटरनेट मीडिया के इस्तेमाल का नहीं, दुरुपयोग का है : रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली। सरकार को इंटरनेट मीडिया के इस्तेमाल पर कोई आपत्ति नहीं है, सवाल इन प्लेटफा‌र्म्स के दुरुपयोग का है। सरकार इंटरनेट मीडिया के दुरुपयोग के शिकार लोगों की आवाज है और चाहती है कि देश में इन प्लेटफा‌र्म्स पर शिकायतों के निपटारे का तंत्र बने। एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को यह बात कही।प्रसाद ने कहा, ‘आपके पास शिकायत निवारण का एक तंत्र होना चाहिए, ताकि कोई चाहे तो अपनी शिकायत वहां दर्ज करा सके।’ उन्होंने कहा कि सरकार आलोचना के खिलाफ नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 साल से ज्यादा समय झूठे आरोपों और अभियान का शिकार रहे हैं। हम आलोचना का स्वागत करते हैं और यह आलोचना प्रधानमंत्री, सभी मंत्रियों और पूरी सरकार की हो सकती है।’ सरकार ने हाल ही में इंटरनेट मीडिया, ओवर द टॉप (ओटीटी) प्लेटफार्म और डिजिटल न्यूज मीडिया के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।

किसी के पहनावे पर टिप्पणी करना सही नहीं

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि किसी के पहनावे को लेकर आलोचनात्मक नहीं होना चाहिए। फटी जींस पहनने को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की टिप्पणी से उपजे विवाद को लेकर पूछे जाने पर प्रसाद ने यह कहा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले ही माफी मांग चुके हैं। मुद्दे को ज्यादा तूल नहीं दिया जाना चाहिए। इसी कार्यक्रम में हिस्सा ले रहीं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि राजनेताओं को किसी के पहनावे पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उनका काम नीतियां बनाना और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…