IPL 2021: बैटिंग कोच वसीम जाफर ने शेयर किया सलमान खान का 7 साल पुराना ट्वीट

पंजाब किंग्स आईपीएल 2021 के अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम से मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेगी। झाय रिचर्ड्सन और रिले मेरेडिथ के आने से टीम की गेंदबाजी में धार नजर आ रही है। केएल राहुल की कप्तानी में पंजाब की टीम राजस्थान के खिलाफ टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। क्रिस गेल, डेविड मलान जैसे स्टार खिलाड़ियों से सजी पंजाब को इस बार खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इसी बीच, सोशल मीडिया पर अपने मीम्स के लिए मशहूर पंजाब के बैटिंग कोच वसीम जाफर ने राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर सलमान खान का सात साल पुराना ट्वीट शेयर किया है।

वसीम जाफर ने अपने ट्विटर हैंडल पर सलमान का सात साल पुराना ट्वीट शेयर किया, जिसमें बॉलीवुड एक्टर ने पूछते हुए लिखा था, ‘जिंटा की टीम जीतेगी क्या?’ जाफर ने इसको शेयर करते हुए लिखा, ‘हमारा कैंपेन आज से शुरू हो रहा है। मेरी यही इच्छा है कि सलमान खान के इस ट्वीट को मैं इस सीजन के अंत में कोट करके इसका जवाब हां में दूं।’ सोशल मीडिया पर जाफर अपने मीम्स को लेकर काफी पॉपुलर है और वह आए दिन अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में बने रहते हैं।

सहवाग के बाद आकाश ने भी उठाए मनीष पांडे के स्ट्राइक रेट पर सवाल

पंजाब किंग्स की टीम ने इस साल ऑक्शन में कुछ जबर्दस्त प्लेयर्स को टीम से जोड़ा है। जिसमें नंबर एक टी-20 बल्लेबाज डेविड मलान, उभरते हुए तेज गेंदबाज झाय रिचर्ड्सन का नाम शामिल है। पंजाब की सबसे बड़ी ताकत उनका बैटिंग ऑर्डर नजर आ रहा है। हालांकि, टीम के स्पिन विभाग में अनुभव की कमी जरूर नजर आती है। आईपीएल 2020 में पंजाब किंग्स अंतिम चार में अपनी जगह बनाने में नाकाम रही थी। इस सीजन टीम ने नए नाम के साथ मैदान पर उतर रही है।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…