आईपीएल 2021 : खरड़ के अर्शदीप ने पंजाब किंग्स को दिलाई जीत ,आखिरी गेंद में पलटा पासा… , माता-पिता ने कही ये बात

आईपीएल के चौथे मुकाबले में सोमवार को पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स पर चार रन से रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के हीरो पंजाब किंग्स के गेंदबाज खरड़ निवासी अर्शदीप सिंह रहे। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 221 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 217 रन ही बना सकी। अर्शदीप के माता-पिता अपने बेटे की उपलब्धि से खुश हैं। उन्होंने कहा कि बेटे के प्रदर्शन ने बैसाखी पर्व पर असीम खुशी दी है।
उन्होंने अंतिम गेंद पर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को आउट कर मैच का पासा पलट दिया।

अपने बेटे का कमाल देखकर उनके मां-बाप भी झूम उठे और भंगड़ा कर जीत की खुशी मनाई। इस मैच में अर्शदीप ने चार ओवर में 35 रन देकर तीन अहम विकेट चटकाए। मैच के दौरान पंजाब किंग्स का प्रदर्शन देखकर ट्राइसिटी के क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह सातवें आसमान पर था।

ट्राइसिटी के क्रिकेट प्रेमी बोले- रोमांच से भरपूर था मैच
ट्राइसिटी के क्रिकेट प्रेमी पंजाब किंग्स के आज के प्रदर्शन से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के जबड़े से जीत छीनी है, वह काबिलेतारीफ है।

अंतिम ओवर का रोमांच
आखिरी ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 13 रन की जरूरत थी। पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह ने 20वें ओवर में गेंदबाजी की। पहले 3 गेंद पर सिर्फ 2 रन आए। इसके बाद चौथी गेंद पर सैमसन ने छक्का जड़ा। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बना। अंतिम बॉल पर राजस्थान को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे। सैमसन ने शॉट तो लगाया, पर वह बाउंड्री लाइन पर खड़े दीपक हुडा के हाथों अपना कैच थमा बैठे।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…