IPL 2021: महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स, एमएस धोनी के नंबर 4 पर उतरने पर सुनील गावस्कर हुए खुश

महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 18 रनों से जीत दर्ज की। गावस्कर ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से बात करते हुए कहा कि, ‘यह बेहद स्पेशल मूमेंट है। पूरा भारत देश धोनी को बैटिंग करते देखना चाहता है। जितना ज्यादा वे गेंदों का सामना करेंगे, उतना ज्यादा सीएसके के लिए बेहतर होगा। इससे हम निश्चित तौर पर उनके बल्ले से अधिक चौके और छक्के देखेंगे।’ टीम की इस जीत के पीछे ऋतुराज गायकवाड और फाफ डु प्लेसिस का अहम योगदान रहा, जिन्होंने पहले विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी करके मजबूत स्कोर की नींव रखी। इस दौरान गायकवाड के बल्ले से 64 और डु प्लेसिस के बल्ले से नाबाद 95 रनों की पारी निकली। इस मैच में टीम के कप्तान धोनी ने खुद को बैटिंग ऑर्डर में प्रमोट किया और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 8 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 17 बनाए। उनके इस कदम से महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर काफी खुश नजर आए।

गावस्कर ने आगे कहा कि, ‘धोनी ने मैच की सिचुएशन को बेहतर तरीके से पढ़ा। उन्होंने महसूस किया कि उन्हें खुद सुरेश रैना, अंबाती रायुडू या रविंद्र जडेजा से ज्यादा मूमेंटम को बनाए रखने की जरूरत है। इसलिए उन्होंने खुद को बैटिंग ऑर्डर में प्रमोट किया और छोटी लेकिन टीम के लिए उपयोगी पारी खेली।’

धोनी ने इस मैच से पहले सीएसके के लिए दो मैचों में नंबर सात पर उतरकर बैटिंग की थी। लेकिन इस मैच में सिचुएशन को देखते हुए उन्होंने नंबर चार पर बैटिंग करने का फैसला किया और दो चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाए। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर जो छक्का लगाया, उससे काफी फैन्स उनकी पुरानी पारियों को याद करने लगे। धोनी ने इस मैच में बल्लेबाजी के बाद विकेटकीपिंग में भी कमाल दिखाते हुए आईपीएल करियर के 150 शिकार पूरे कर लिए। धोनी ऐसा करने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बने हैं।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…