IPL 2021: क्या युजवेंद्र चहल की खराब फॉर्म के बाद जगह को खतरा है? जानें कोच साइमन कैटिच का जवाब

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच गंवाने के बाद कैटिच ने कहा, ‘हम यह नहीं कहेंगे कि उसकी जगह सुरक्षित नहीं है।’ चहल ने चार ओवर में 34 रन दिए जबकि पंजाब के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने 17 रन देकर दो विकेट लिए और बाएं हाथ के स्पिनर हरप्रीत बरार ने 19 रन देकर तीन विकेट चटकाए। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में निचले दर्जे में खिसके और नेशनल टीम की प्लेइंग इलेवन में स्थायी जगह पाने से वंचित लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का बचाव करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कोच साइमन कैटिच ने कहा है कि टीम में उनकी जगह को कोई खतरा नहीं है। पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे चहल पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन के कारण बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में नीचे खिसक गए। उन्हें आईपीएल के इस सीजन में भी अभी तक सात मैचों में 8.26 की इकॉनमी रेट से चार ही विकेट मिले हैं।

कैटिच ने कहा, ‘उनके स्पिनरों ने अच्छी गेंदबाजी की। विकेट धीमा हो रहा था और उन्होंने इसे बखूबी भांपा। युजवेंद्र ने अच्छी वापसी की लेकिन पहले ओवर में महंगे साबित होने के बाद वापसी करना उतना आसान नहीं होता।’

आरसीबी के कोच ने हालांकि उम्मीद जताई कि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अगले मैच में हालात बदलेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह दिन निराशाजनक था, लेकिन अच्छी बात यह है कि हम वापसी कर रहे हैं। अगले मैच में केकेआर के खिलाफ हम वापसी करेंगे और मैच जीतेंगे। पंजाब के खिलाफ बड़ी हार के बावजूद आरसीबी आईपीएल 2021 के लेटेस्ट प्वॉइंट टेबल में पहले की ही तरह तीसरे नंबर पर मौजूद है, क्योंकि उसके और चौथे नंबर पर विराजमान मुंबई इंडियंस के बीच चार प्वॉइंट्स का फासला है।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…