टेनिस टूर्नामेंट: ज्वेरेव तीन साल बाद फिर बने चैंपियन, फाइनल में बेरेटिनी को दी मात

ज्वेरेव ने फाइनल में नौवें नंबर के इटली के मैटियो बेरेटिनी के खिलाफ पहला सेट गंवाने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए 6-7, 6-4, 6-3 से जीत दर्ज कर इस सत्र की दूसरी ट्रॉफी जीती। ज्वेरेव ने अपने खिताबी सफर में शीर्ष दस में शुमार तीन खिलाड़ियों को मात दी।दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने तीन साल बाद फिर से मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।

इनमें दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी राफेल नडाल, नंबर चार डोमिनिक थिएम और नंबर दस बेरेटिनी शामिल रहे। इससे पहले ज्वेरेव ने मैक्सिको ओपन जीता था। चौबीस वर्षीय ज्वेरेव का यह मैड्रिड में दूसरा खिताब है, इससे पहले वह 2018 में यहां चैंपियन बने थे। ज्वेरेव ने तीन साल मास्टर्स 1000 ट्रॉफी जीती जोकि उनके कॅरिअर का चौथा खिताब है।

वहीं मैड्रिड में यह उनकी 17 मैचों में 15वीं जीत है। उन्होंने यहां सिर्फ दो मैच हारे हैं। यह लगातार चौथा मास्टर्स 1000 फाइनल है जो 1995 या उसके बाद पैदा हुए खिलाड़ियों के बीच खेला गया। 

पिछले चार मास्टर्स 1000 के फाइनल 
 
टूर्नामेंट     विजेता/उम्र उपविजेता/उम्र
मैड्रिड ओपन ज्वेरेव/24 बेरेटिनी/25
मोंटे कार्लो (2021) स्टेफानोस सितसिपास/22 आंद्रेई रूबलेब/23
मियामी ओपन (2021) हुर्बट हुर्काज/24 यानिक सिनेर/19

पेरिस ओपन(2020) दानिल मेदवेदेव/24 ज्वेरेव/23


‘ फ्रेंच ओपन में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आपको क्ले कोर्ट सत्र में अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत होती है। आखिर में मैंने मास्टर्स जीता है। इसलिए यह जीत मेरे लिए महत्वपूर्ण है। मैं इस उपलब्धि से खुश हूं।’ – अलेक्जेंडर ज्वेेरेव

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…