भारतीय महिला क्रिकेट टीम के फिर से कोच बने रमेश पोवार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच रमेश पोवार होंगे। पोवार दूसरी बार यह पद संभालने जा रहे हैं।
पूर्व भारतीय खिलाड़ी मदन लाल की अगुवाई वाली सीएसी ने इस पद के लिए मौजूद कोच डब्ल्यू वी रमन के अलावा आठ उम्मीदवारों के इंटरव्यू के बाद पोवार के नाम की सिफारिश की। क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने रमेश पोवार को फिर से भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नेशनल कोच नियुक्त करने की गुरुवार को सिफारिश की। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर पोवार इससे पहले भी टीम के साथ यह भूमिका निभा चुके हैं। उन्हें हालांकि 2018 टी20 वर्ल्ड कप के बाद निलंबित कर दिया गया था।

क्यों पोवार को किया गया था निलंबित

साल 2018 में हुए महिला टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी रमेश पोवार टीम के कोच थे। उस वक्‍त मिताली राज के साथ उनका विवाद काफी चर्चा में रहा था। ये विवाद मिताली को वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में नहीं खिलाने के बाद शुरू हुआ था। बाद में पवार को इस पद से हटा दिया गया था। मिताली राज मौजूदा वक्‍त में भारतीय वनडे और टेस्‍ट टीम की कप्‍तान हैं।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…