SBI के ब्रांच अब नए समय पर होंगे बंद , बैंक जानें से पहले चेक करें टाइमिंग

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कोरोना को देखते हुए अपनी टाइमिंग में बड़ा बदलाव किया है। यह नया आदेश कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए 31 मई तक लागू किया गया है। बैंक द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार एसबीआई ब्रांच में अब सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही काम होगा। वहीं, बैंक 2 बजे बंद हो जाएंगे।

क्या है नया आदेश

देश इस समय कोरोना की दूसरी झेल रहा है। जिसको देखते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने टाइमिंग में बड़ा बदलाव किया है। बैंक की ब्रांच में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही काम होगा। नए नोटिफिकेशन में स्पष्ट कहा गया है कि बैंक के प्रशासनिक कार्यालय 50 प्रतिशत स्टाॅफ के साथ पूरे बैंकिंग कार्य अवधि में करते रहेंगे।

बैंक ब्रांच में अब होंगे सिर्फ ये काम

बैंक की तरफ से ट्वीट करते हुए कहा गया है कि अब केवल कैश जमा करना, चेक संबंधित काम, डिमांड ड्राॅफ्ट/आरटीजीएस/एनईएफटी जैसे जरूरी काम ही हो सकेंगे। बैंक ने स्पष्ट तौर पर कहा कि बिना मास्क वालों को बैंक में एंट्री नहीं दी जाएगी।

ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं के जरिए करें काम

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों को ऑनलाइन और फोन बैंकिंग का अधिक से अधिक उपयोग करने को कहा है।

  • Related Posts

    भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को तैयार स्टार्टअप

    राघवन ने कहा कि हम दुनिया में तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र हैं. हमारे लिए कुछ अनुकूल परिस्थितियां जारी हैं. उन्होंने कहा कि पिछले सात-आठ साल में हमने संस्थापकों…

    सोना पहली बार 67 हजार पर पहुंचा:इस महीने अब तक 4 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ, चांदी भी 75,448 रुपए पर पहुंची

    सोना आज यानी गुरुवार (21 मार्च) कोऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 1,279 रुपए बढ़कर 66,968 रुपए पर पहुंच…