अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप: इंग्लैंड व टीम इंडिया में अबतक सात बार हुई है भिड़ंत

नई दिल्ली। आइसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मैच (ICC Under-19 World Cup 2022 Final) टीम इंडिया और इंग्लैंड (India vs England) के बीच एंटिगुआ में खेला जाएगा। दोनों टीमें अभी तक अजेय रही है। टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी हैं। टीम इंडिया जहां आस्ट्रेलिया को तो वहीं इंग्लैंड अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में पहुंचा है। हालांकि, टीम इंडिया का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि वह अंडर -19 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे सफल टीम है। उसने 14 बार में चार बार टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है। आठ बार फाइनल तक का सफर तय किया है।

टीम इंडिया चौथी बार और इंग्लैंड दूसरी बार फाइनल में

टीम इंडिया लगातार चौथी बार आइसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले साल 2020 में वह बांग्लादेश से हार गई थी। वहीं 2018 में विजेता बनी थी। दूसरी ओर इंग्लैंड की बात करें तो टीम दूसरी बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले वह 1998 में फाइनल में पहुंची थी। तब ओवैस शाह की कप्तानी में टीम विजेता बनी थी। न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया था। अब वह 24 साल बाद फाइनल में पहुंची है।

इंडिया अंडर-19 और इंग्लैंड अंडर-19 हेड टू हेड

अंडर-19 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अबतक सात बार भिड़ंत हुई है। टीम इंडिया का पलड़ा यहां भी भारी दिखाई देता है। टीम सात में से पांच बार मैच अपने नाम की है। वहीं दो बार इंग्लैंड की टीम जीत हासिल करने में सफल रही है। वनडे में पिछले पांच मुकाबलों की बात करें तो टीम इंडिया तीन और इंग्लैंड दो बार जीता है। आखिरी बार दोनों के बीच साल 2019 में इंग्लैंड में खेले गए त्रिकोणीय सीरीज में हुई थी। मेजबान टीम इस मैच को डकवर्थ लुईस नियम से आठ विकेट से जीती थी।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…