यूक्रेन में 30 दिनों के लिए आपातकाल लागू, अधिकारियों ने कहा- बढ़ाई जा सकती है समयसीमा

कीव। रूसी सेना के हमले की आशंका के मद्देनजर यूक्रेन में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। यूक्रेन की सुरक्षा परिषद ने बुधवार को सभी इलाकों में 30 दिनों के लिए आपातकाल की घोषणा कर दी है। हालांकि डोनेत्स्क और लुहांस्क को इससे बाहर रखा गया है, वहां इमरजेंसी नहीं लगाई गई है। माना जा रहा है कि यूक्रेन की सेना अलगाववादियों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुकी है।

यूक्रेन के सीनियर सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि डोनेत्स्क और लुहांस्क को छोड़कर देश के सभी हिस्सों में 30 दिनों के लिए इमरजेंसी लागू की गई है। उन्होंने बताया कि आपातकाल की समयसीमा को बढ़ाया भी जा सकता है।

  • Related Posts

    केशम द्वीप पर धमाकों से ईरान-अमेरिका के बीच फिर बढ़ा तनाव, दोनों देशों में चेतावनी और बातचीत का दौर जारी

    होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हुए धमाकों की ईरानी मीडिया ने दी जानकारी, अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से हमलों को बताया गया रक्षात्मक कार्रवाई; समझौते की संभावनाओं के बीच बढ़ी सैन्य…

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…