रोहित शर्मा को ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत क्यों नहीं करनी चाहिए

नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय ओपनर बल्लेबाज वसीम जाफर ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से कहा कि इस सीरीज में उन्हें ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। वसीम जाफर का मानना है कि रोहित शर्मा को श्रीलंका के खिलाफ पारी का आगाज रितुराज गायकवाड़ के साथ करनी चाहिए।

वसीम जाफर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए कहा कि श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा और रितुराज गायकवाड़ को पारी की शुरुआत करनी चाहिए क्योंकि वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा ईशान किशन के साथ ज्यादा सफल नहीं रहे थे। उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ ईशान किशन के प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और ऐसी स्थिति में रितुराज को या तो तीनों मैचों में मौका दें या फिर कम से कम दो मैचों में उनसे ओपनिंग करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि रोहित शर्मा को कम से कम एक या दो मैचों में ओपनिंग जरूर करनी चाहिए।

हाल ही में संपन्न हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले दो मैचों में रोहित शर्मा और ईशान किशन ने ओपनिंग की थी जबकि तीसरे मैच में ईशान व रितुराज गायकवाड़ को ओपनिंग करने का मौका दिया गया था। ईशान किशन ने तीन मैचों में 71 रन बनाए थे तो वहीं रितुराज गायकवाड़ ने एक मैच में चार रन बनाकर आउट हो गए थे। रोहित की कप्तानी में भारतीय बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी क्योंकि ये टीम कई स्टार खिलाड़ियों के बगैर ही मैदान पर उतरेगी। आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले सूर्यकुमार यादव और दीपक चाहर चोटिल हो गए थे और वो टीम से बाहर हो गए थे। हालांकि टीम में रवींद्र जडेजा की वापसी हो चुकी है जो टीम के लिए काफी अच्छा है।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…