भारत व श्रीलंका के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच पर बारिश का साया

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और ये मुकाबला शाम 7 बजे से धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि इस मैच से पहले एक बुरी खबर सामने आई है जो क्रिकेट फैंस के लिए निराश करने वाला है। दरअसल इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है और संभावित रूप से इसकी वजह से खेल खराब हो सकता है। संभावना इस बात की भी है कि मैच कैंसल हो जाए या फिर मैच को बीच में ही स्थगित भी किया जाए।

धर्मशाला में शुक्रवार देर रात आंधी आई थी और फिर शनिवार को लगातार बूंदाबांदी के बाद दिनभर मौसम सुहाना बना रहा। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, दोपहर में बारिश की 100 प्रतिशत संभावना है और शाम को मौसम में सुधार होने के बावजूद, वर्षा की संभावना 58 प्रतिशत है। अब बारिश की संभावना की वजह से मैच में इसका बड़ा रोल हो सकता है और इससे परिणाम प्रभावित हो सकता है। भारत और श्रीलंका के बीच आज दूसरा टी20 मैच खेला जाना है जबकि तीसरा मैच इसी मैदान पर 27 फरवरी को यानी रविवार को खेला जाएगा।

आपको बता दें कि तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में मेहमान टीम श्रीलंका को 62 रन से हार मिली थी और टीम इंडिया इस वक्त सीरीज में 1-0 से आगे है। भारत ने पहले मैच में 20 ओवर में 199 रन बनाए थे और इस स्कोर तक पहुंचान में ईशान किशन की 56 गेंदों पर 89 रन और श्रेयस अय्यर की 28 गेंदों पर नाबाद 57 रन की पारी का बड़ा योगदान रहा था। वहीं श्रीलंका की टीम 20 ओवर में इस मैच में 137 रन ही बना पाई और उसे 62 रन से हार मिली थी।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…