वनडे सीरीज से पहले आस्ट्रेलिया को लगा झटका, स्टीव स्मिथ हुए बाहर

नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले आस्ट्रेलिया टीम को झटका लगा है। दरअसल स्टीव स्मिथ अपने कोहनी के चोट को बेहतर ढंग से मैनेज करने के लिए ब्रेक ले रहे हैं जिससे उनका यह चोट आगे बड़ा न हो जाए। टीम ने उनका रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया है। टीम ने क्वींसलैंड के लेग स्पिनर मिचेल स्वेपसन को शामिल कर लिया है जो आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज और एकमात्र टी20 मैच में खेलेंगे।

यह सीरीज लाहौर में खेला जाएगा। हालांकि पहले यह सीरीज रावलपिंडी में प्रस्तावित था लेकिन दोनों बोर्ड की सहमति के बाद इसे लाहौर शिफ्ट कर दिया गया था। आस्ट्रेलिया ने हालिया टेस्ट सीरीज में 1-0 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। स्टीव अपने चोट को लेकर कोई अतिरिक्त जोखिम नहीं लेना चाहते हैं इसलिए उन्होंने वापस आस्ट्रेलिया जाने का फैसला किया है।

इस मौके पर स्मिथ ने कहा ” पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज न खेल पाना मेरे लिए निराशाजनक है लेकिन मेडिकल स्टाफ से बात करने के बाद मुझे लगता है कि मुझे इस समय ब्रेक लेना चाहिए” स्मिथ अभी-अभी सबसे तेज 8,000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं उन्होंने यह उपलब्धि लाहौर टेस्ट में हासिल की थी। स्मिथ ने इस टेस्ट की पहली पारी में 59 और दूसरी पारी में 17 रन बनाए थे।

स्टीव स्मिथ को लेकर सेलेक्शन कमेटी के हेड जार्ज बेली ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “18 महीने के व्यस्त कार्यक्रम के बाद यह महत्वपूर्ण था कि इस तरह की चीजों को मैनेज किया जाए। उन्होंने कहा कि हमने उनके स्थान पर किसी बल्लेबाज को नहीं लिया क्योंकि मुझे लगता है कि टीम में उनका विकल्प मौजूद है।

उनकी अनुपस्थिति में टीम के अंदर खिलाड़ियों को अतिरिक्त अवसर दिया जाना चाहिए। हम टी20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप को लेकर उत्साहित हैं। पाकिस्तान जैसे क्वालिटी टीम के खिलाफ ये चार मैच खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण है कि वो इसके लिए अपना दावा पेश करें”

पाकिस्तान के खिलाफ आगामी 3 मैचों की वनडे सीरीज और एकमात्र टी20 मैच क्रमश: 29 मार्च, 31 मार्च, 2 अप्रैल और 5 अप्रैल को गद्दाफी स्टेडियम लाहौर में खेला जाएगा।

  • Related Posts

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…

    लालकिले से महानाट्य मंचन..विक्रमादित्य के पिता की भूमिका निभा चुके सीएम डॉ मोहन यादव!

    महेंद्र विश्वकर्मा तीन दिन मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव और उनकी सरकार दिल्ली में डेरा डालेगी..अवसर भी खास और बेहद ऐतिहासिक है..दरअसल मध्यप्रदेश शासन और महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ देश…