पाकिस्तान के गृह मंत्री ने खोली इमरान खान की पोल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख रशीद ने आज खुद ही अपने पीएम इमरान खान की पोल खोल दी है। रशीद ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा प्राप्त लिखित पत्र के बारे में कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि इमरान ने कल ही अपनी रैली में कहा था कि विदेशों से उनकी सरकार गिराने के लिए पैसा भेजा जा रहा है और उनके पास एक पत्र है जिसमें कहा गया है कि कुछ पीटीआइ सदस्य भी इस कोशिश में हैं।

पीटीआइ रैली ने विपक्ष को दिया जवाब

रशीद ने एक चैनल पर कहा कि मैंने कभी किसी सरकार को अपना कार्यकाल पूरा करते नहीं देखा लेकिन कल की पीटीआई की ऐतिहासिक रैली के बाद मेरी धारणा बदल गई है, जहां समर्थकों की भारी भीड़ ने विपक्ष को जवाब दे दिया है।

इमरान को पहले ही दिया था चुनाव कराने का सुझाव

रशीद ने आगे कहा कि उन्होंने पाकिस्तानी पीएम को हज के बाद जल्द चुनाव कराने की सलाह दी थी और पंजाब विधानसभा को भंग करने और सिंध में राज्यपाल शासन लगाने के लिए भी कहा था क्योंकि नेशनल असेंबली (एमएनए) के सदस्य खरीदे जा रहे थे। गौरतलब है कि पाकिस्तानी पीएम ने रविवार को इस्लामाबाद के परेड ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों के सामने पत्र फहरायाते हुए कहा था कि उनके पास “लिखित सबूत” हैं कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है।

अब पंजाब के सीएम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

बता दें कि विपक्ष भी पाकिस्तान पीएम इमरान खान की कुर्सी छीनने के लिए कोइ कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। आज विपक्ष ने पंजाब असेंबली में पंजाब के सीएम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री उस्मान बुजदर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव इमरान खान के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के लिए पीटीआई के भीतर बढ़ते दबाव के मद्देनजर आया है।

  • Related Posts

    केशम द्वीप पर धमाकों से ईरान-अमेरिका के बीच फिर बढ़ा तनाव, दोनों देशों में चेतावनी और बातचीत का दौर जारी

    होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हुए धमाकों की ईरानी मीडिया ने दी जानकारी, अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से हमलों को बताया गया रक्षात्मक कार्रवाई; समझौते की संभावनाओं के बीच बढ़ी सैन्य…

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…